जमुनहा क्षेत्र के नौव्वापुरवा में दीपावली पर स्थापित गणेश और लक्ष्मी की प्रतिमाओं का गुरुवार देर रात विसर्जन किया गया। जुलूस गांव से निकलकर चौबेडीह के जमुन्ही घाट पहुंचा। ग्राम पंचायत हरदत्त नगर गिरंट के मजरा नौव्वापुरवा में कई दिनों तक पूजा और धार्मिक कार्यक्रम हुए। इसके बाद प्रतिमाओं को विसर्जन के लिए ले जाया गया। कमेटी अध्यक्ष रमेश कुमार यादव उर्फ मंटू के नेतृत्व में जुलूस नौव्वापुरवा से निकला और अलग-अलग रास्तों से होते हुए घाट पहुंचा। श्रद्धालु डीजे और भक्ति गीतों के बीच गणपति बप्पा और माता लक्ष्मी के जयकारे लगा रहे थे। हरदत्त नगर गिरंट थाने की पुलिस जुलूस के साथ रही और सुरक्षा संभाली। देर रात प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।
और पढ़ें
BREAKING
NEWS

















