श्रावस्ती के जमुनहा में बूढ़ी राप्ती नदी के घाट पर छठ पूजा की तैयारियां पूरी कर ली गईं। रविवार शाम 4 बजे व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं ने डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ चार दिवसीय पर्व का समापन होगा।
व्रती महिलाओं ने परिवार की सुख-समृद्धि और मनोकामना पूरी होने की कामना की। पूजा के लिए घाट पर रोशनी की व्यवस्था की गई है। जमुनहा चौराहा के कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे रहे, ताकि श्रद्धालुओं को परेशानी न हो।
हर साल की तरह इस बार भी घाट पर रोशनी की जिम्मेदारी रामू हिन्दुस्तानी, राधेश्याम साहनी और डबडब मौर्य संभाल रहे हैं। कार्यकर्ता पूजा के दौरान व्यवस्थाओं पर नजर रख रहे हैं।
रविवार शाम करीब 4 बजे जमुनहा बाजार, बासगढ़ी, बरगदहा और डिलवा समेत आसपास के इलाकों से श्रद्धालु छठी मइया के भजन गाते हुए घाट पहुंचे। उन्होंने पूजा-अर्चना कर डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। इसके बाद व्रती सोमवार सुबह होने वाली पूजा की तैयारी में जुट गए।
सोमवार तड़के श्रद्धालु फिर बूढ़ी राप्ती नदी के घाट पर पहुंचेंगे। उगते सूर्य को अर्घ्य देने और छठी मइया की पूजा के साथ व्रत का पारंपरिक समापन होगा।
छठ पूजा को शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए पुलिस टीम मौके पर मौजूद रही। थाना प्रभारी महेंद्र कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ सुरक्षा व्यवस्था संभालते रहे।
बूढ़ी राप्ती घाट पर छठ पूजा की तैयारियां पूरी:व्रतियों ने डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया, सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ पर्व का समापन
और पढ़ें
›
बंजरहा सोनबरसा में छठ पूजा पर घाट पर जुटे श्रद्धालु:गौहरपुर तालाब पर कोहरे के बीच उषा अर्घ्य दिया, 200 से ज्यादा वेदियां सजाई गईं
›
बस्ती में उगते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ पर्व संपन्न:अमहट और निर्मली कुंड समेत घाटों पर जुटे श्रद्धालु, प्रशासन ने सुरक्षा के इंतजाम किए
›
इकौना में सड़क पर बेहोश मिला युवक:डायल 112 पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया, हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल भिनगा रेफर; पहचान नहीं हुई












