Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश मारपीट रोकने पर ढाबे के कारीगर पर डाला था खौलता-तेल:श्रावस्ती में गंभीर...

मारपीट रोकने पर ढाबे के कारीगर पर डाला था खौलता-तेल:श्रावस्ती में गंभीर हालत में रेफर, 3 नामजद समेत 10-15 अज्ञात पर FIR

0
2

श्रावस्ती के भिनगा कोतवाली क्षेत्र में मारपीट रोकने की कोशिश करने पर हमलावरों ने ढाबे के कारीगर पर कड़ाही में खौलता करीब तीन लीटर तेल डाल दिया। इससे कारीगर पंचराम सोनी (28) गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें संयुक्त जिला अस्पताल भिनगा में भर्ती कराया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने ढाबा संचालक की तहरीर पर तीन नामजद समेत 10 से 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घटना सिविल लाइन स्थित निषाद राज ढाबे की है। ढाबा प्रबंधक रामदुलारे निषाद निवासी पटना खरगौरा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पिछले 10-12 साल से ढाबे का प्रबंधन कर रहे हैं। 28 अक्टूबर की रात करीब 9:45 बजे कुछ ग्राहक ढाबे पर खाना खा रहे थे। मारपीट रोकने पहुंचे कारीगर पर डाला तेल शिकायत के मुताबिक, जगन्नाथ निषाद, सिद्धनाथ निषाद पुत्र आशाराम निषाद और धक्कड़ी उर्फ नीतीश पुत्र राजेंद्र निषाद निवासी सिसवा, 10 से 15 अज्ञात लोगों के साथ ढाबे पर पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने वहां मौजूद अनुराग शुक्ला, सतीश शुक्ला और अजीत मिश्रा के साथ मारपीट शुरू कर दी। ढाबे में मुख्य कारीगर के रूप में काम करने वाले पंचराम सोनी, पुत्र रघुनाथ सोनी निवासी पटना खरगौरा ने विवाद शांत कराने और मारपीट रोकने की कोशिश की। आरोप है कि इससे नाराज हमलावरों ने कड़ाही में खौलता तेल उन पर उड़ेल दिया। इससे वह गंभीर रूप से झुलसकर मौके पर बेहोश हो गए। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। तीन नामजद समेत 10-15 अज्ञात पर केस रामदुलारे निषाद की तहरीर पर पुलिस ने जगन्नाथ निषाद, सिद्धनाथ निषाद और धक्कड़ी उर्फ नीतीश सहित 10 से 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हुई है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here