Home लेटेस्ट न्यूज़ बेहतर शैक्षणिक कार्य के लिए 25 शिक्षक सम्मानित:बलरामपुर में आदर्श शिक्षकों को...

बेहतर शैक्षणिक कार्य के लिए 25 शिक्षक सम्मानित:बलरामपुर में आदर्श शिक्षकों को प्रमाण पत्र के साथ हुआ सम्मान

0
4


शिक्षा क्षेत्र बलरामपुर के बीआरसी सभागार में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 25 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। ब्लॉक संसाधन केंद्र के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी घनश्याम वर्मा ने चयनित शिक्षकों को प्रमाण पत्र और शॉल प्रदान कर सम्मानित किया। इन शिक्षकों का चयन निपुण भारत अभियान के तहत किया गया था। कक्षा-कक्ष में बेहतर शिक्षण रणनीति, पुस्तकालय के समुचित उपयोग, अनुशासन, समय प्रबंधन और सकारात्मक शैक्षणिक माहौल जैसे विभिन्न मानकों के आधार पर उनका मूल्यांकन किया गया। सम्मानित होने पर शिक्षकों ने इसे अपने कार्य के प्रति जिम्मेदारी और उत्साह बढ़ाने वाला बताया। खंड शिक्षा अधिकारी घनश्याम वर्मा ने कहा कि शिक्षकों का कार्य बच्चों के भविष्य निर्माण से जुड़ा है। उन्होंने बेहतर शिक्षण प्रयासों को प्रोत्साहित करने से विद्यालयों में सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण विकसित होने की बात कही। वर्मा ने सम्मानित शिक्षकों से अन्य शिक्षकों के लिए प्रेरणास्रोत बनने का आह्वान किया। इस अवसर पर एसआरजी सदस्य महमूदुल हक, एआरपी अखिलेश कुमार शुक्ला, कल्पना शुक्ला, मलय त्रिवेदी, विनीत कुमार पांडेय, ओमप्रकाश व सुदीप सिंह सहित सभी नोडल शिक्षक संकुल उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एआरपी अखिलेश कुमार शुक्ला ने किया। सम्मानित होने वाले शिक्षकों में अमित सोनी, ऋचा उपमन्यु, घनश्याम यादव, मनमोहन सिंह और प्रेम कुमार गुप्ता समेत सभी चयनित शिक्षक शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here