Home उत्तर प्रदेश कप्तानगंज में BJP ने संगठन मजबूत करने पर किया मंथन:आगामी कार्यक्रमों और...

कप्तानगंज में BJP ने संगठन मजबूत करने पर किया मंथन:आगामी कार्यक्रमों और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर हुई चर्चा

0
6


भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कप्तानगंज मंडल की कार्यशाला बुधवार को आयोजित की गई। इसमें संगठन को मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। कार्यशाला की अध्यक्षता कप्तानगंज मंडल अध्यक्ष गौरवमणि त्रिपाठी ने की। इसमें मंडल प्रभारी और जिला उपाध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह भी मौजूद रहे। कार्यशाला में मंडल कार्यकारिणी के सभी सदस्य, शक्ति केंद्र संयोजक और शक्ति केंद्र प्रभारी शामिल हुए। इस दौरान पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक और मजबूत बनाने पर अपने विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि किसी भी राजनीतिक संगठन की ताकत उसके जमीनी कार्यकर्ताओं से होती है। इसलिए कार्यकर्ताओं को आपसी तालमेल के साथ पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को आम लोगों तक पहुंचाना चाहिए। शक्ति केंद्रों की भूमिका पर भी बात हुई और उन्हें सक्रिय व प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया। मंडल अध्यक्ष गौरवमणि त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं का धन्यवाद देते हुए कहा कि संगठन की मजबूती के लिए हर कार्यकर्ता की भूमिका अहम है। सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपने-अपने इलाके में जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझें और संगठन से जुड़े कामों को प्राथमिकता से पूरा करें। मंडल प्रभारी और जिला उपाध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह ने कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों और विचारधारा को समाज के आखिरी व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना जरूरी है। कार्यशाला के दौरान कार्यकर्ताओं ने संगठन को और मजबूत करने के लिए पूरी लगन और समर्पण के साथ काम करने का संकल्प लिया। इस कार्यक्रम में विनोद चौधरी (पूर्व जिला पंचायत सदस्य), नयन निषाद, सुखराम गौड़ (पूर्व मंडल अध्यक्ष), मोहन मोदनवाल सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here