Home लेटेस्ट न्यूज़ बाबा रामप्रकाश मंदिर में भीड़:हर शनिवार भक्त करते हैं जल अर्पण, आरती...

बाबा रामप्रकाश मंदिर में भीड़:हर शनिवार भक्त करते हैं जल अर्पण, आरती में भी जुटे लोग

0
0


उत्तर प्रदेश के पयागपुर विकासखंड के कांधी कुनिया गांव में स्थित बाबा रामप्रकाश मंदिर में हर शनिवार को भारी संख्या में श्रद्धालु उमड़ते हैं। सड़क के बीचों-बीच बना यह प्राचीन मंदिर है बहुत पुरानी। मंदिर में हजारों की संख्या में भक्त बाबा रामप्रकाश को जल और प्रसाद अर्पित करने आते हैं। स्थानीय लोगों का मानना है कि यहां आने से बाबा सभी की मनोकामनाएं पूरी करते हैं और बिगड़े काम बनाते हैं। मंदिर के पुजारी श्री विष्णु पुजारी ने बताया कि प्रत्येक शनिवार को सुबह 4:30 बजे से लेकर देर रात 12-1 बजे तक जल अर्पण का सिलसिला जारी रहता है। इस दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बनी रहती है। शनिवार शाम को मंदिर में एक भव्य आरती का आयोजन भी किया जाता है, जिसमें बाबा रामप्रकाश की विशेष आरती होती है। इस आरती में भी बड़ी संख्या में भक्त शामिल होते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here