Home लेटेस्ट न्यूज़ खरिहा में जलभराव की गंभीर समस्या:ग्रामीण परेशान, अधिकारियों पर कार्रवाई न करने...

खरिहा में जलभराव की गंभीर समस्या:ग्रामीण परेशान, अधिकारियों पर कार्रवाई न करने का आरोप

0
0


विकासखंड विशेश्वरगंज की ग्राम सभा ककरा मोहम्मदपुर के खरिहा गांव में जलभराव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। गांव की मुख्य सड़क पर पानी भरने से ग्रामीणों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। स्कूली बच्चों को विशेष परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जिन्हें प्रतिदिन पानी और कीचड़ से होकर स्कूल जाना पड़ता है। कई बच्चे जलभराव के कारण स्कूल जाने से कतराने लगे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि इस समस्या की शिकायत कई बार संबंधित अधिकारियों से की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। गांव के गोली यादव, देवीदीन मौर्य, शिवम गुप्ता और राहुल गुप्ता ने बताया कि लगातार शिकायतों के बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है। ग्रामीणों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही जलभराव की समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो वे चक्का जाम सहित लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। उनका कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो स्थिति की पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल जल निकासी की व्यवस्था कर समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है, ताकि लोगों और स्कूली बच्चों को राहत मिल सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here