
बलरामपुर के श्रीदत्तगंज विकासखंड में ब्लॉक स्तरीय बहू-बेटी सम्मेलन के तहत सोमवार को प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न ग्राम पंचायतों से आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, पंचायत सहायिका, समूह सखी तथा सहायक अध्यापकों ने किया। प्रशिक्षण का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, अधिकारों तथा सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। प्रतिभागियों को गांव स्तर पर महिलाओं और बालिकाओं तक सुरक्षा एवं सहायता से जुड़ी जानकारी पहुंचाने के लिए प्रेरित किया गया। मिशन शक्ति टीम ने बताए सुरक्षा के उपाय कार्यक्रम में नोडल अधिकारी थाना श्रीदत्तगंज के वरिष्ठ उपनिरीक्षक रामधारी दिनकर मौजूद रहे। उन्होंने महिला एवं बाल सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी। उन्होंने प्रतिभागियों से गांव स्तर पर महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और उपलब्ध सरकारी सेवाओं के प्रति जागरूक करने की अपील की। थाना श्रीदत्तगंज की मिशन शक्ति टीम से उपनिरीक्षक मिथिलेश कुमार, कांस्टेबल पवन कुमार रावत, महिला आरक्षी मोना तथा महिला आरक्षी शगुन मिश्रा ने भी प्रशिक्षण में प्रतिभाग किया। जरूरतमंदों तक सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाने पर जोर मास्टर ट्रेनर वंदना कश्यप तथा बेसिक शिक्षा विभाग के एआरपी निर्भय सिंह ने महिलाओं और बालिकाओं से संबंधित सुरक्षा, शिक्षा और जागरूकता के विषयों पर जानकारी साझा की। उन्होंने प्रतिभागियों को गांव स्तर पर जागरूकता फैलाने तथा जरूरतमंद महिलाओं और बालिकाओं को सरकारी सहायता एवं सुरक्षा सेवाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में मिशन शक्ति के उद्देश्यों और महिला एवं बाल सुरक्षा में समुदाय की भूमिका पर भी चर्चा हुई। प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण में मिली जानकारी को ग्राम पंचायत स्तर तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
Home लेटेस्ट न्यूज़ श्रीदत्तगंज में 'बहू-बेटी सम्मेलन:महिलाओं की सुरक्षा, अधिकारों पर जोर; गांव-गांव जागरूकता फैलाएंगी...



























