
रक्षाबंधन के अवसर पर देवीपाटन धाम में श्रद्धा और स्नेह का संगम देखने को मिला। इस मौके पर शेरावाली शुक्ला ने देवीपाटन के पीठाधीश्वर महाराज मिथिलेश नाथ जी को विधि-विधान से राखी बांधी। उन्होंने महाराज के स्वस्थ, सुखी और दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की। इसके साथ ही, शेरावाली शुक्ला ने तुलसीपुर के विधायक कैलाश जी को भी राखी बांधी। इस आयोजन ने भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की गरिमा को और मजबूत किया। रक्षाबंधन का यह पर्व आपसी प्रेम, विश्वास, सम्मान और सामाजिक सौहार्द का संदेश देता है।



























