
श्रावस्ती के नवीन मॉडर्न थाना क्षेत्र के बगहा गांव निवासी 30 वर्षीय बब्बू पुत्र राघव राम बुधवार देर शाम कटरा बाजार से पैदल अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान कटरा-मथुरा मार्ग पर अज्ञात कारणों से उसका गला कट गया। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। आसपास के लोगों ने तुरंत परिजनों को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजन युवक को निजी वाहन से बुधवार रात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया। युवक का गला किन परिस्थितियों में कटा, इसका कारण अभी तक साफ नहीं हो सका है।






























