Home देश नितिन नवीन ने संभाली BJP की कमान, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव से...

नितिन नवीन ने संभाली BJP की कमान, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव से की अहम मुलाकात

0
3
News Desk

रायपुर| भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित 'छत्तीसगढ़ निवास' पहुंचकर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व जगदलपुर से विधायक किरण सिंह देव से शिष्टाचार मुलाकात की। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उनसे मिलकर उनका कुशलक्षेम पूछा और उनके स्वास्थ्य की प्रगति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव कुछ समय पूर्व उत्तर प्रदेश में एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे। वह अपने परिजनों के साथ मध्य प्रदेश के बागेश्वर धाम में दर्शन-पूजन के उपरांत वापस लौट रहे थे, तभी झांसी-ललितपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर उनकी कार सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से पीछे से टकरा गई थी।

इस हादसे में उनके पैर और कमर में गंभीर चोटें आई थीं, जिसके बाद से उनका इलाज और स्वास्थ्य लाभ की प्रक्रिया निरंतर जारी है। दिल्ली प्रवास के दौरान हुई इस औपचारिक भेंट में दोनों वरिष्ठ नेताओं के मध्य स्वास्थ्य संबंधी चर्चा के साथ-साथ छत्तीसगढ़ में पार्टी संगठन के आगामी कार्यक्रमों, संगठनात्मक गतिविधियों एवं राजनीतिक परिस्थितियों पर भी विचार-विमर्श हुआ। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने उनके पूर्ण और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here