
नौतनवा कस्बे में बुधवार सुबह नगर पालिका प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान सड़क की पटरियों से अवैध कब्जे हटाए गए। कार्रवाई शुरू होते ही कई दुकानदार खुद ही अपने अतिक्रमण हटाने लगे। प्रशासन ने इस कार्रवाई के लिए बुलडोजर और ट्रैक्टर-ट्रॉली का इस्तेमाल किया। जलकल कार्यालय से जायसवाल मोहल्ला होते हुए हनुमान चौक, मार्केट और घंटाघर चौक तक विभिन्न मार्गों की पटरियों पर बने अवैध कब्जों को हटाया गया। कस्बे में सड़क की पटरियों पर लंबे समय से अवैध कब्जे थे। इसकी वजह से लोगों के आने-जाने में दिक्कत हो रही थी। दुकानदार सड़क के किनारे सामान रख रहे थे और दुकानें लगा रहे थे, जिससे अक्सर जाम लग जाता था। प्रशासन ने अतिक्रमण करने वालों को पहले ही चेतावनी दी थी। सोमवार को अधिशासी अधिकारी संदीप कुमार सरोज, जलकल कर्मचारी सत्यप्रकाश और नगर पालिका कर्मी जेसीबी व ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ इस अभियान में शामिल हुए। निर्धारित सीमा से बाहर मिले अतिक्रमण को जेसीबी से हटाकर सामान ट्रॉली में भरवाया गया। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
































