महराजगंज के सदर तहसील के पिपराइच उर्फ पचरुखिया गांव के पास बनी पुलिया पर आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। तेज रफ्तार वाहनों के कारण पुलिया के आसपास दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिया के पास वाहनों की गति पर काबू पाने के लिए कोई इंतजाम नहीं है। ऐसे में तेज गति से गुजरने वाले वाहन अक्सर बेकाबू हो जाते हैं, जिससे हादसे होते हैं। हादसों की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए स्थानीय लोगों ने पुलिया के दोनों ओर ब्रेकर बनवाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि ब्रेकर बनने से वाहनों की रफ्तार कम होगी और दुर्घटनाओं पर रोक लग सकेगी। स्थानीय निवासी अमरनाथ, अजय और दुर्गा रमेश तिवारी ने विभाग से जल्द से जल्द पुलिया के पास ब्रेकर बनवाने के साथ सुरक्षा के दूसरे इंतजाम कराने की मांग की है। इस मामले में PWD के इंजीनियर से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनसे बात नहीं हो पाई।
पिपराइच-पचरुखिया पुलिया पर लगातार हो रहे सड़क हादसे:तेज रफ्तार वाहनों से खतरा, ग्रामीणों ने ब्रेकर बनाने की मांग की