Home उत्तर प्रदेश मल्हीपुर-बाबागंज मुख्य मार्ग गड्ढों से बदहाल:राहगीर और वाहन चालक परेशान, बहराइच-नेपाल सीमा...

मल्हीपुर-बाबागंज मुख्य मार्ग गड्ढों से बदहाल:राहगीर और वाहन चालक परेशान, बहराइच-नेपाल सीमा को भी जोड़ता है यह रास्ता

0
2
मल्हीपुर-बाबागंज मुख्य मार्ग गड्ढों से बदहाल:राहगीर और वाहन चालक परेशान, बहराइच-नेपाल सीमा को भी जोड़ता है यह रास्ता

श्रावस्ती के जमुनहा ब्लॉक में मल्हीपुर से बाबागंज को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग खराब हालत में है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को आने-जाने में बहुत दिक्कत हो रही है। यह रास्ता मल्हीपुर को बाबागंज के अलावा बहराइच और नेपाल सीमा से भी जोड़ता है। बताया जा रहा है कि इस सड़क से हर दिन बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। इसी मार्ग पर मल्हीपुर थाना, कई स्कूल और अन्य जरूरी जगहें भी हैं। सड़क की खराब हालत का असर स्कूली बच्चों, बुजुर्गों, व्यापारियों और आम लोगों पर पड़ रहा है। गड्ढों की वजह से वाहन चालकों को संभलकर निकलना पड़ता है। बारिश के समय तो हालात और भी मुश्किल हो जाते हैं। स्थानीय राहगीरों जैसे सुजीत, जमाल, अब्दुल्ला, आसिफ और सूरज समेत कई लोगों ने अधिकारियों से सड़क का निरीक्षण कर मरम्मत और निर्माण कार्य कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि सड़क ठीक होने से इलाके के हजारों लोगों को आने-जाने में आसानी होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here