Home उत्तर प्रदेश महुलनी गांव में 70 मरीजों का हुआ उपचार:मोबाइल मेडिकल यूनिट ने लगाया...

महुलनी गांव में 70 मरीजों का हुआ उपचार:मोबाइल मेडिकल यूनिट ने लगाया स्वास्थ्य कैंप, डॉक्टर ने दी बीमारियों से बचाव की जानकारी

0
4


महाराजगंज के बृजमनगंज ब्लॉक की ग्राम सभा महुलनी में उत्तर प्रदेश सरकार की मोबाइल मेडिकल यूनिट (MMU) ने एक स्वास्थ्य कैंप लगाया। इस कैंप में डॉक्टर संतोष सिंह (MBBS), फार्मासिस्ट रोहित जायसवाल और स्टाफ नर्स सुरेश कुमार मौजूद थे। डॉक्टर संतोष सिंह ने ग्रामीणों को बरसात में होने वाले फंगल इन्फेक्शन, डेंगू, मलेरिया और वायरल बुखार से बचने के तरीके बताए। उन्होंने मरीजों को दवाएं भी दीं। डॉक्टर ने सलाह दी कि बीमारियों से बचने के लिए पानी उबालकर पीना चाहिए। साथ ही, फ्रिज में रखा बासी खाना खाने से बचना चाहिए। इस शिविर में करीब 70 लोगों की जांच की गई और उनका इलाज हुआ। गांव के सुनीता, कोल्हू प्रसाद, राजू और रामप्रसाद समेत कई ग्रामीणों ने इस पहल की तारीफ की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here