Home उत्तर प्रदेश Gorakhpur Commissioner DIG Inspect Sonauli Border Security

Gorakhpur Commissioner DIG Inspect Sonauli Border Security

0
5

बृजेश कुमार गुप्ता | महराजगंज19 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गोरखपुर जोन के मंडलायुक्त इंद्र विक्रम सिंह और पुलिस उपमहानिरीक्षक एस चन्नप्पा ने आज महराजगंज जिले में भारत-नेपाल की सोनौली सीमा का औचक निरीक्षण किया।

इस दौरान दोनों अधिकारियों ने सोनौली सीमा के नोमैन्सलैण्ड का जायजा लिया और सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने एसएसबी की सीमा चौकी पर एसएसबी, पुलिस, कस्टम, इमीग्रेशन और खुफिया विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई।

कमिश्नर और डीआईजी ने भारत-नेपाल सीमा पर बन रहे इंटीग्रेटेड चेकपोस्ट का भी निरीक्षण किया। इसके साथ ही, गोरखपुर-सोनौली नेशनल हाईवे 29 पर बॉर्डर के पास मुडिला गांव में बन रहे बहुउद्देशीय हब के निर्माण कार्यों की भी जानकारी ली। कमिश्नर ने अधिकारियों को निर्माण कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।

समस्याओं के बारे में फीडबैक लिया

मीडिया से बात करते हुए मंडलायुक्त इंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि उन्होंने बॉर्डर पर तैनात एसएसबी और इमीग्रेशन अधिकारियों से उनकी समस्याओं के बारे में फीडबैक लिया है। नेपाल में आई प्राकृतिक आपदा के बाद किस तरह की दिक्कतें आ रही हैं, इस पर भी चर्चा हुई।

उन्होंने कहा कि सुरक्षा के लिहाज से बॉर्डर क्षेत्र में कुछ इंफ्रास्ट्रक्चर की जरूरत बताई गई है, जिस पर काम किया जाएगा। नेपाल में आई आपदा को लेकर विदेश मंत्रालय नेपाल के संपर्क में है।

नेपाल के कुछ लोगों के शव भारतीय क्षेत्र में बहकर आए थे। उन्हें जरूरी कार्रवाई के बाद सम्मानपूर्वक नेपाल के अधिकारियों को सौंप दिया गया है। नेपाल की आपदा में पूर्वांचल के कुछ लोग लापता हैं, जिनकी जानकारी जुटाई जा रही है। आपदा से प्रभावित लोगों की पूरी संवेदनशीलता के साथ मदद की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here