Home उत्तर प्रदेश जन्माष्टमी पर श्याम मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ी:महराजगंज में सुबह से...

जन्माष्टमी पर श्याम मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ी:महराजगंज में सुबह से ही दर्शन-पूजन के लिए लगा तांता, फूल चढ़ाकर मांगी मनोकामना

0
2


महराजगंज के राजीव नगर स्थित श्याम मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर शुक्रवार सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन किए और अपनी मनोकामनाएं पूरी होने के लिए प्रार्थना की। जन्माष्टमी के मौके पर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। सुबह से ही बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे मंदिर पहुंच रहे थे। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के चरणों में फूल चढ़ाकर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। इस बारे में राधे-राधे बाबा ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का दिन भक्तों के लिए बहुत खास होता है। मान्यता है कि इस दिन सच्चे मन से भगवान श्रीकृष्ण के चरणों में फूल चढ़ाकर मनोकामना मांगने से वह पूरी होती है। जन्माष्टमी को लेकर मंदिर में दिनभर श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला जारी रहने की उम्मीद है। भक्त भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाते हुए मंदिर में पूजा-अर्चना कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here