Home उत्तर प्रदेश दीकौली के हनुमान मंदिर में जन्माष्टमी की तैयारी:सुबह से जुटे ग्रामीण, साफ-सफाई...

दीकौली के हनुमान मंदिर में जन्माष्टमी की तैयारी:सुबह से जुटे ग्रामीण, साफ-सफाई और सजावट का काम जारी

0
1


श्रावस्ती जिले के दीकौली गांव में स्थित हनुमान मंदिर में जन्माष्टमी पर्व की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। सुबह से ही ग्रामीण मंदिर की साफ-सफाई और सजावट में जुटे हुए हैं। यह मंदिर श्रावस्ती के सोनवा थाना क्षेत्र और गिलौला ब्लॉक में आता है। भगवान के जन्मोत्सव को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। ग्रामीण पूरी श्रद्धा के साथ तैयारियों में लगे हैं। कोई फूलों की माला बना रहा है, तो कोई प्रसाद तैयार कर रहा है। कुछ लोग मंदिर की सजावट में लगे हैं, जबकि कुछ भगवान का झूला तैयार कर रहे हैं। सभी ग्रामीण अपने-अपने काम में व्यस्त हैं। स्थानीय लोगों में संतोष, राजन, सोनू, उमेश, हरीश और आकाश समेत कई लोग इन तैयारियों में शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here