Home उत्तर प्रदेश लेहरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर निकला झांकी जुलूस:राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियां और...

लेहरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर निकला झांकी जुलूस:राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियां और डीजे पर झूमे श्रद्धालु

0
0


महराजगंज जिले के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के लेहरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर एक झांकी जुलूस निकाला गया। जुलूस में भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी की मनमोहक झांकियां लोगों के लिए खास रहीं। डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों जैसे “हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की” और “नंद घर आनंद भयो” पर महिलाएं और पुरुष खूब नाचते-झूमते दिखे। भगवान के कीर्तन से पूरा इलाका भक्तिमय हो गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुलूस में शामिल हुए। युवाओं में काफी जोश दिखा। जुलूस लेहरा क्षेत्र के मुख्य रास्तों से गुजरा, जहां ग्रामीणों ने जगह-जगह फूल-मालाओं से इसका स्वागत किया। महिलाओं ने पारंपरिक गीत गाकर और नाचकर भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की खुशियां मनाईं। पूरे क्षेत्र में भक्ति और खुशी का माहौल बना रहा। आयोजकों ने शांति बनाए रखने का पूरा ध्यान रखा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here