
बस्ती के लबनापार स्थित प्रैक्सिस विद्यापीठ में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का समारोह मनाया गया। इस दौरान दही-हांडी प्रतियोगिता और कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस आयोजन में विद्यालय के प्रबंधक प्रशांत कुमार पाण्डेय, प्रधानाचार्य बागीश त्रिपाठी, निर्देशिका कृति शुक्ला और प्रधानाचार्या जयश्री चन्देलिया उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों का उत्साह बढ़ाया। अंगद कुमार की देखरेख में दही-हांडी प्रतियोगिता हुई। बच्चों ने जोश के साथ इसमें हिस्सा लिया और अपनी कला का प्रदर्शन किया। इस दौरान बच्चों में काफी उत्साह दिखा और पूरा परिसर ‘जय श्रीकृष्ण’ के नारों से गूंज उठा। इसके साथ ही, विद्यालय की विभिन्न कक्षाओं में जन्माष्टमी से जुड़ी रचनात्मक और सांस्कृतिक गतिविधियां भी आयोजित की गईं। बच्चों ने इन गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी रचनात्मकता व प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में कक्षा शिक्षकों का पूरा सहयोग मिला। दीक्षा मैम और सुमन मैम ने इस आयोजन के समन्वय और नेतृत्व में अहम भूमिका निभाई। इस समारोह से बच्चों को भारतीय संस्कृति, परंपराओं और भगवान श्रीकृष्ण के जीवन-मूल्यों से जुड़ने का अवसर मिला। इससे उनमें सहयोग, उत्साह और अच्छे संस्कारों की भावना भी विकसित हुई।
Home उत्तर प्रदेश बस्ती के विद्यापीठ में बच्चों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी:दही-हांडी प्रतियोगिता हुई, सांस्कृतिक...































