Home उत्तर प्रदेश गंगौली में कृष्ण जन्माष्टमी पर पूजा-पाठ और केक कटिंग:रात 8 बजे से...

गंगौली में कृष्ण जन्माष्टमी पर पूजा-पाठ और केक कटिंग:रात 8 बजे से कार्यक्रम शुरू होगा, 12 बजे केक काटकर खुशियां मनाएंगे

0
2


महराजगंज के सिसवा ब्लॉक की ग्रामसभा गंगौली में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया जा रहा है। गांव में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के लिए आकर्षक झांकी सजाई गई है। रात 8 बजे से पूजा-पाठ का कार्यक्रम शुरू होगा। इस दौरान भजन-कीर्तन भी किए जाएंगे। रात ठीक 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के बाद केक काटा जाएगा। इसके बाद प्रसाद भी बांटा जाएगा। इस आयोजन को लेकर गांव के युवाओं में काफी उत्साह है। युवाओं ने मिलकर पूरे पंडाल को गुब्बारों और फूलों से सजाया है। आयोजकों ने बताया कि मूर्ति का विसर्जन शनिवार को किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here