Home उत्तर प्रदेश थाने में गूंजीं कान्हा की किलकारियां:भव्य झांकी सजाकर धूमधाम से मनाया जन्मोत्सव,...

थाने में गूंजीं कान्हा की किलकारियां:भव्य झांकी सजाकर धूमधाम से मनाया जन्मोत्सव, आधी रात हुआ जन्माभिषेक

0
9


बहराइच में शुक्रवार रात भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। खैरीघाट थाना परिसर समेत पूरे इलाके में रात करीब 12 बजे धूमधाम से जन्मोत्सव मनाया गया। इस दौरान आकर्षक झांकियां सजाई गईं और श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की खुशी में उत्सव मनाया। खैरीघाट थाना परिसर में प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह की देखरेख में पुलिसकर्मियों ने एक भव्य कार्यक्रम किया। तय समय पर मंत्रोच्चारण के साथ भगवान श्रीकृष्ण की विधि-विधान से पूजा की गई। जन्मोत्सव के दौरान पूरा थाना परिसर भजन-कीर्तन और जयकारों से गूंज उठा। इस कार्यक्रम में इलाके के कई संभ्रांत लोग और श्रद्धालु शामिल हुए। देर रात तक चले इस धार्मिक आयोजन में लोगों ने भक्ति भाव से भगवान श्रीकृष्ण को याद किया और सुख-समृद्धि की कामना की। पूरे इलाके में जन्माष्टमी को लेकर काफी उत्साह था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here