Home उत्तर प्रदेश श्री श्याम मंदिर में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी:भव्य झांकियों और...

श्री श्याम मंदिर में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी:भव्य झांकियों और जागरण में झूमे हजारों श्रद्धालु, गूंजे भजनों के स्वर

0
0


नगर के स्टेशन रोड स्थित प्रसिद्ध श्री श्याम मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर मंदिर परिसर को भव्य रूप से सजाया गया था। जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की आकर्षक झांकियां सजाई गईं। इन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। रात में भव्य श्री श्याम जागरण हुआ, जिसमें हजारों भक्त शामिल हुए। कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्यारे भजन सुनाए, जिन पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे। आधी रात को भगवान के जन्म लेते ही पूरा मंदिर परिसर “जय श्री कृष्णा” और “हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की” के जयकारों से गूंज उठा। इसके बाद श्रद्धालुओं को महाप्रसाद बांटा गया। मंदिर समिति और स्थानीय लोगों के सहयोग से यह कार्यक्रम सफल रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here