Home उत्तर प्रदेश सुजौली थाने में धूमधाम से मना जन्माष्टमी महापर्व:मनमोहक झांकी ने मोहा मन,...

सुजौली थाने में धूमधाम से मना जन्माष्टमी महापर्व:मनमोहक झांकी ने मोहा मन, भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़; दिया सौहार्द का संदेश

0
0


भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव जन्माष्टमी पर्व को लेकर पूरे सुजौली क्षेत्र में भक्ति और खुशी का माहौल रहा। जगह-जगह मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर भजन-कीर्तन, सांस्कृतिक कार्यक्रम और श्रीकृष्ण की सुंदर झांकियां हुईं। इसी कड़ी में सुजौली थाना परिसर में भी जन्माष्टमी पर्व धूमधाम और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। थाना परिसर में हुए कार्यक्रम का आयोजन थानाध्यक्ष राम गोविंद वर्मा ने करवाया। कार्यक्रम में पुलिस क्षेत्राधिकारी पहुप सिंह भी मौजूद रहे। जन्माष्टमी के मौके पर थाना परिसर को अच्छे से सजाया गया और भगवान श्रीकृष्ण की सुंदर झांकी सजाई गई। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और भक्ति में डूबे दिखे। परिसर में भक्तिमय माहौल रहा। लोगों ने भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाए। पुलिसकर्मियों और ग्रामीणों ने मिलकर थाना परिसर में पूरे दिन त्योहार जैसा माहौल बनाए रखा। कार्यक्रम के दौरान आपसी भाईचारे और मेलजोल की झलक भी देखने को मिली। थाना परिसर में हुए भंडारे में भी बहुत लोगों ने प्रसाद खाया। पुलिस विभाग की ओर से हुए इस कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, ग्राम प्रधानों, खास लोगों और ग्रामीणों ने शामिल होकर कार्यक्रम को और खास बनाया। कार्यक्रम में पुलिस क्षेत्राधिकारी पहुप सिंह, थानाध्यक्ष सुजौली राम गोविंद वर्मा, उप निरीक्षक चंदन यादव, विपिन रावत, कुश कुमार, हेड कांस्टेबल धीरेंद्र प्रताप सिंह, अमित गुप्ता, अमरजीत यादव और प्रमोद पाल समेत थाना पुलिस के अन्य कर्मचारी मौजूद थे। वहीं ग्रामीण क्षेत्र से ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विनोद कुमार, ग्राम प्रधान चफरिया अजीज, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शिव कुमार निषाद, संजीव कुमार, प्रमोद आर्य, जयराम गुप्ता, मुजफ्फर सलमानी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण और खास लोग कार्यक्रम में शामिल हुए। सुजौली थाना परिसर में हुआ जन्माष्टमी पर्व सिर्फ एक धार्मिक आयोजन तक ही नहीं रहा। इस कार्यक्रम ने पुलिस और आम लोगों के बीच आपसी विश्वास, भाईचारे और मेलजोल को भी मजबूत करने का संदेश दिया। पुलिसकर्मियों और ग्रामीणों ने मिलकर भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया और क्षेत्र में शांति, खुशहाली एवं आपसी सद्भाव की दुआ की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here