Home उत्तर प्रदेश लेहरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मटकी फोड़ प्रतियोगिता:युवाओं ने फोड़ी मटकी, विजेता...

लेहरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मटकी फोड़ प्रतियोगिता:युवाओं ने फोड़ी मटकी, विजेता टीम को मिला नकद पुरस्कार और उपहार

0
2


महराजगंज जिले के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के लेहरा गांव में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर मटकी फोड़ प्रतियोगिता हुई। गोविंदाओं की टोली ने मटकी फोड़ने के लिए मानव पिरामिड बनाया। इसे देखकर दर्शकों का उत्साह बढ़ गया। ढोल-नगाड़ों और डीजे पर कृष्ण भजन बज रहे थे। कई कोशिशों के बाद युवाओं ने मटकी फोड़ दी। मटकी फूटते ही पूरा पंडाल ‘जय श्रीकृष्ण’ के नारों से गूंज उठा। आयोजकों ने विजेता टीम को नकद पुरस्कार और उपहार देकर सम्मानित किया। इस दौरान सैकड़ों ग्रामीण, महिलाएं और बच्चे वहां मौजूद थे। कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में स्थानीय लोगों ने सहयोग किया। आयोजकों ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। यह परंपरा आगे भी जारी रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here