Home उत्तर प्रदेश श्रावस्ती में राप्ती नदी का कटान जारी, ग्रामीण चिंतित:प्रशासन अलर्ट पर भी...

श्रावस्ती में राप्ती नदी का कटान जारी, ग्रामीण चिंतित:प्रशासन अलर्ट पर भी कटान नहीं रुकी, विधायक ने किया निरीक्षण, DM से मांगी मदद

0
4


श्रावस्ती जिले के गिलौला विकासखंड की ग्राम पंचायत सिसवारा में राप्ती नदी का कटान लगातार जारी है। नदी का पानी तेजी से किनारे की जमीन को काट रहा है, जिससे ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है। प्रशासन द्वारा कटान रोकने के लिए लगाए गए उपकरण भी नदी में बहते जा रहे हैं। स्थानीय ग्रामीण पप्पू दुबे, रामजी, तिलक राम, राव, धर्मराज आर्य और अंशु शर्मा जैसे कई लोग इस स्थिति से परेशान हैं। उनका कहना है कि अगर जल्द ही कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, तो सिसवारा-भिनगा संपर्क मार्ग पूरी तरह से नदी में समा जाएगा। बीते 4 सितंबर 2026 को विधायक राम फेरन पांडे ने मौके पर पहुंचकर राप्ती नदी का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया और तटबंध बनाने के लिए प्रशासन से बातचीत करने की बात कही। हालांकि, ग्रामीणों का मानना है कि जब तक प्रशासन कोई कार्रवाई करेगा, तब तक बहुत देर हो चुकी होगी। उन्होंने तत्काल श्रावस्ती जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग से नदी का कटान रोकने और मदद के लिए गुहार लगाई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here