महराजगंज के परतावल-महराजगंज मार्ग पर सेमरा चंद्रौली गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए।
.
पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी परतावल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने गोरखपुर निवासी दयानंद साहनी (45) को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल बृजेश चतुर्वेदी (54) और शमशेर आलम (32) को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर किया गया।
जानकारी के मुताबिक, दयानंद और बृजेश जरूरी काम से महराजगंज के ठूठीबारी गए थे। लौटते समय श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के सेमरा चंद्रौली के पास उनकी बाइक की सामने से आ रही शमशेर की बाइक से टक्कर हो गई। शमशेर बसहिया बुजुर्ग टोला उर्दहनी के निवासी हैं।
एसओ महेंद्र मिश्रा ने बताया कि घायलों का इलाज कराया जा रहा है। मामले की जांच चल रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।


BREAKING
NEWS














