Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश गौशाला के लिए रखी 140 ट्रॉली पराली जली: श्रावस्ती के दुर्गापुरवा में...

गौशाला के लिए रखी 140 ट्रॉली पराली जली: श्रावस्ती के दुर्गापुरवा में आग से लाखों का नुकसान; ग्राम प्रधान ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ दी तहरीर – Shravasti Durgapurwa Fire Incident

श्रावस्ती। जमुनहा ब्लॉक क्षेत्र के हरदत्त नगर गिरंट पंचायत के दुर्गापुरवा मजरे में गौशाला के गोवंशीय पशुओं के चारे के लिए एकत्र की गई करीब 140 ट्रॉली पराली में बीती रात आग लग गई। आग से पूरी पराली जलकर नष्ट हो गई। घटना से गौशाला में संरक्षित गोवंशीय प

.

ग्राम प्रधान विजय सिंह ने बताया कि गौशाला में गोवंशीय पशुओं के चारे की व्यवस्था के लिए करीब 140 ट्रॉली पराली इकट्ठा की गई थी। इससे भूसा तैयार किया जाना था, लेकिन बीती रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने पराली में आग लगा दी। देखते ही देखते पूरी पराली जलकर राख हो गई। उन्होंने बताया कि इस घटना से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

ग्राम प्रधान विजय सिंह ने मामले में हरदत्त नगर गिरंट थाने में तहरीर देकर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने घटना की जांच कर जिम्मेदार लोगों का पता लगाने की मांग की है। अब पुलिस की जांच के बाद ही आग लगने के कारणों का खुलासा हो सकेगा।