संविधान दिवस पर गुरुवार को साऊंघाट ब्लॉक मुख्यालय में अधिकारियों, कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों ने संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ ली। उन्होंने समानता, न्याय और स्वतंत्रता के मूल्यों को बनाए रखने का संकल्प लिया।
.
ब्लॉक प्रमुख अभिषेक कुमार ने कहा कि संविधान देश की आत्मा है और उसकी मर्यादा बनाए रखना सभी नागरिकों का कर्तव्य है। उन्होंने कर्मचारियों से अपने दायित्व ईमानदारी से निभाने और समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए संवेदनशीलता से काम करने को कहा।
खंड विकास अधिकारी आनंद कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि संविधान ने हर नागरिक को समान अधिकार और कर्तव्य दिए हैं। उन्होंने सभी से संविधान के आदर्शों को जीवन में अपनाने और शासन व्यवस्था को पारदर्शी व जनहितकारी बनाने की अपील की। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने राष्ट्रगान गाया।
कार्यक्रम के बाद ब्लॉक प्रमुख अभिषेक कुमार ने गंधार, पकरी नासिर और मलिकपुरवा अम्बेडकर में सफाई अभियान चलाया। वहां संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि भी अर्पित की गई।
कार्यक्रम में भीम पाठशाला समिति के संस्थापक रामशंकर आजाद, अध्यक्ष मूलचन्द आजाद, उपाध्यक्ष अरुणराज भारतीय, सुशील कुमार, गुफरान अहमद, राशिद खान, सुभाषचन्द्र राठौर, सतीश सिंह, रामअनुज पाण्डेय, वृजभान कुमार, कुलदीप, राहुल, विजय कुमार और कन्हैयालाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

















