श्रावस्ती। थाना इकौना क्षेत्रान्तर्गत सीताद्वार मंदिर में आगामी कार्तिक पूर्णिमा मेले के दृष्टिगत जिलाधिकारी मनोज कुमार राय एवं पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी* द्वारा भ्रमण कर कानून-व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन एवं यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा मेला क्षेत्र, प्रमुख मार्गों, घाटों, पार्किंग स्थलों एवं भीड़ नियंत्रण व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा के दृष्टिगत सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने तथा सतर्कता एवं मुस्तैदी बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया।जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को सुगम आवागमन एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जाए। साथ ही भीड़ प्रबंधन एवं यातायात व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने हेतु समुचित प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं।अधिकारियों द्वारा निर्देशित किया गया कि मेले के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती एवं अन्य आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में आगामी कार्तिक पूर्णिमा मेले को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु पुलिस एवं प्रशासन द्वारा आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रकेश सिंह*, क्षेत्राधिकारी इकौना भरत पासवान* सहित प्रभारी निरीक्षक व अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा आगामी कार्तिक पूर्णिमा मेले के दृष्टिगत सीताद्वार मंदिर का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का लिया गया जायजा।
BREAKING
NEWS
















