सदर ब्लॉक के कटहरा गांव के प्राचीन शिव मंदिर में लगा RO प्लांट करीब तीन साल से खराब है। मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं और राहगीरों को साफ पानी नहीं मिल रहा है।
ग्रामीण जितेंद्र कुमार प्रजापति ने बताया कि प्लांट करीब तीन साल पहले लगाया गया था। कुछ महीने बाद ही यह खराब हो गया और तब से इसकी मरम्मत नहीं हुई।
ग्रामीण मनोज कुमार यादव ने कहा कि RO प्लांट खराब होने से लोगों को साफ पानी नहीं मिल रहा है। उन्होंने बताया कि इस बारे में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मिथिलेश सिंह से कई बार प्लांट ठीक कराने के लिए कहा गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
ग्रामीण अंकित कुमार ने बताया कि इस बारे में ग्राम पंचायत अधिकारी से शिकायत की गई है।
ग्राम पंचायत अधिकारी राम कृपाल ने कहा कि उन्हें RO प्लांट खराब होने की जानकारी मिली है। इसे जल्द ठीक कराया जाएगा।
मंदिर के पुजारी दास जी ने कहा कि प्लांट खराब होने से लोगों को साफ पानी नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि प्लांट जल्द ठीक नहीं हुआ तो जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
महराजगंज में कटहरा के शिव मंदिर का RO प्लांट खराब:श्रद्धालुओं और राहगीरों को साफ पानी नहीं मिल रहा
BREAKING
NEWS

















