Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश कम मानव दिवस सृजन पर 25 रोजगार सेवकों को नोटिस:गौर में तीन...

कम मानव दिवस सृजन पर 25 रोजगार सेवकों को नोटिस:गौर में तीन दिन में जवाब मांगा, नवंबर का मानदेय अगले आदेश तक रोका

0
6

विकास खंड गौर में मनरेगा के तहत मानव दिवस सृजन की प्रगति कम मिलने पर खंड विकास अधिकारी ने 25 ग्राम रोजगार सेवकों को नोटिस जारी किया है। सभी से तीन दिन के भीतर जवाब मांगा गया है। नवंबर का मानदेय अगले आदेश तक रोक दिया गया है।
12 नवंबर को हुई समीक्षा बैठक में गैरहाजिर रहने पर भी संबंधित रोजगार सेवकों से जवाब मांगा गया है।
नोटिस पाने वालों में आमाभुइलापार की सुधा श्रीवास्तव, अडिलाकला की आशा देवी, अरसनहरा की निशा देवी, हरदी के रवि प्रताप निषाद, बढ़नी की सौरभ रानी, बैदोलिया अजायब के राजेश यादव, बलुआ चौबे की प्रतिभा देवी, बेलसड़ के सुरेश चंद्र, बेलवरिया जंगल के दिनेश कुमार, बेनीपुर की निर्मला देवी, भौखरी की सरोज पाण्डेय, चकचई की किरण शुक्ला, कलिगड़ा की गीता देवी, करमा के इमरान, कटया नौडिहा के विजय कुमार, किशुनपुर के राकेश कुमार, कुनगाई बुजुर्ग के अशोक कुमार, मझौवा के दूधनाथ के त्रिलोकीनाथ, मुसहा बरहपेडा के राजेंद्र प्रसाद यादव, पड़री के रामललित, पेडार के शहंशाह आलम, पकड़ी जप्ती के विमल द्विवेदी, सरनागी के सुरेंद्र प्रताप सिंह और डुहवा के श्यामसुंदर सिंह शामिल हैं।