श्रावस्ती के इकौना में प्रोग्रेसिव फाउंडेशन ने स्वास्थ्य विभाग और आईसीडीएस के सहयोग से जागरूकता अभियान चलाया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना और ग्रामीण इलाकों में नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों को पोषण और स्वास्थ्य की जानकारी दी गई। अभियान के दौरान फाउंडेशन की टीम ने ग्रामीण इलाकों में नाटक किए। कलाकारों ने स्थानीय भाषा में मोटे अनाज (श्रीअन्न) के फायदे, गर्भवती महिलाओं के संतुलित खानपान, बच्चों के उचित पोषण और साफ-सफाई के बारे में बताया। नाटक के जरिए बताया गया कि संतुलित और पौष्टिक आहार से कुपोषण से बचा जा सकता है। कार्यक्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना के अधीक्षक डॉ. दीपक शुक्ला, बीपीएम आजम, प्रोग्रेसिव फाउंडेशन के डीपीएम नीरज वर्मा और बीपीएम विशाल पांडेय मौजूद रहे। आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं ने भी अभियान में हिस्सा लिया। फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने कहा कि स्वस्थ समाज के लिए सही पोषण जरूरी है। नुक्कड़ नाटक देखने के लिए ग्रामीण, महिलाएं और बच्चे जुटे। ग्रामीणों ने पौष्टिक आहार को दिनचर्या में शामिल करने का संकल्प लिया।
नुक्कड़ नाटक से ग्रामीणों को पोषण की जानकारी दी:इकौना में स्वास्थ्य विभाग और आईसीडीएस के सहयोग से प्रोग्रेसिव फाउंडेशन ने चलाया जागरूकता अभियान
और पढ़ें
BREAKING
NEWS

















