अनुराग शर्मा | शिवपुर(बहराइच), बहराइच17 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
सड़क पर लकड़ी लोडिंग, प्रतिबंधित कारोबार का आरोप।
बहराइच के खैरीघाट थाना क्षेत्र के इमामगंज में लकड़ी ठेकेदारों की मनमानी से परेशानी बढ़ गई है। मुख्य मार्ग की दोनों पटरियों पर अतिक्रमण और सड़क पर ट्रक खड़ा कर लकड़ी की लोडिंग की जा रही है।
इससे आवागमन पर असर पड़ रहा है और आए दिन जाम लग रहा है। स्थानीय लोगों को बड़े हादसे की आशंका भी सता रही है।
आरोप है कि ठेकेदार छूट वाली लकड़ियों की आड़ में प्रतिबंधित पेड़ों की लकड़ियां भी जमा कर रहे हैं। इसके बावजूद सड़क पर लोडिंग और अतिक्रमण की समस्या बनी हुई है।
शुक्रवार सुबह वन विभाग के अधिकारियों ने प्रतिबंधित लकड़ी पर कार्रवाई की बात कही। पुलिस ने भी अतिक्रमण हटाने और जाम से निजात दिलाने का भरोसा दिया है।
अब देखना होगा कि जिम्मेदार विभाग इन दावों को कब पूरा करते हैं और सड़क को अतिक्रमण मुक्त कर अवैध लकड़ी कारोबार पर रोक लगाते हैं।

“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAK“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026




















