महराजगंज में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) की बैंक सखियों ने शुक्रवार को डीएम गौरव सिंह सोगरवाल को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मानदेय बढ़ाने समेत कई मांगों के समाधान की अपील की। बैंक सखियों को हर महीने सिर्फ 5,000 रुपये मानदेय मिलता है। महंगाई में परिवार चलाना मुश्किल है। उन्हें बैंक ड्यूटी के दौरान पहचान पत्र भी नहीं दिया जाता। उनकी मांग है कि मानदेय 18,000 से 25,000 रुपये प्रतिमाह किया जाए। साथ ही, बैंक ड्यूटी के लिए पहचान पत्र भी मिले। बैंक सखियों ने चेतावनी दी कि मांगों पर कार्रवाई न होने पर वे जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन करेंगी। डीएम ने उनके पत्र पर विचार का आश्वासन दिया है। इस दौरान रीता देवी, मंजू वर्मा, अंजू, कमलावती देवी, अंबिका देवी, संगीता, माया गुप्ता, मनसा देवी, सुनीता गुप्ता, सीमा, दुर्गावती, ललिता, पुष्पा कुशवाहा, नीतू उपाध्यक्ष, अनीता सिंह, रजनी, गुड़िया, संध्या देवी समेत कई बैंक सखियां मौजूद थीं।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› लालपुर में सड़क किनारे गंदगी का अंबार:ग्रामीण परेशान, बदबू फैलने और मच्छरों के बढ़ने का डर › सीजेपी प्रदर्शन:बरेली होकर दिल्ली जाने-आने वाली 13 ट्रेनें निरस्त, यात्रियों की बढ़ी मुश्किल – 13 Trains Running To And From Delhi Via Bareilly Cancelled › Basti News:काउंसिलिंग में छात्र-छात्राओं को दिखाई भविष्य की राह – Students Shown The Path To The Future During Counseling › गाली-गलौज का विरोध करने पर महिला और बेटियों से मारपीट:कलवारी के चरकैला गांव में आरोपियों ने दी जान से मारने की धमकी“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026



















