Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर छात्राओं ने लिया संकल्प:महराजगंज के दिग्विजयनाथ इंटरमीडिएट...

रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर छात्राओं ने लिया संकल्प:महराजगंज के दिग्विजयनाथ इंटरमीडिएट कॉलेज में साहस, शिक्षा और आत्मनिर्भरता का संकल्प

0
9


महराजगंज के दिग्विजयनाथ इंटरमीडिएट कॉलेज चौक बाजार में रानी लक्ष्मीबाई की जयंती मनाई गई। इस मौके पर छात्राओं ने साहस, शिक्षा और आत्मनिर्भरता का संकल्प लिया। शिक्षक बिनोद कुमार विमल ने कहा कि बेटियों को रानी लक्ष्मीबाई के साहस और देशभक्ति से प्रेरणा लेनी चाहिए। प्रार्थना सभा में बिनोद कुमार विमल ने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई ने मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए संघर्ष किया। उनका जीवन बेटियों को साहस, स्वाभिमान और देश सेवा की प्रेरणा देता है। रानी लक्ष्मीबाई का जन्म 19 नवंबर 1828 को वाराणसी में हुआ था। बचपन में उनका नाम मणिकर्णिका था और उन्हें प्यार से मनु कहा जाता था। उनका विवाह झांसी के महाराज गंगाधर राव से हुआ था। जब अंग्रेजों ने झांसी पर अधिकार करने की कोशिश की, तो रानी लक्ष्मीबाई ने झुकने से इनकार कर दिया और उनका मुकाबला किया। उन्होंने 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में भी वीरता दिखाई। कार्यक्रम में शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने रानी लक्ष्मीबाई के चित्र पर फूल चढ़ाए और उनके त्याग व बलिदान को याद किया।