
मिर्जापुर तिलक, नवाबगंज, बहराइच के कहारन पुरवा, भक्तापुर और गुलहरिया में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। मंदिरों के साथ-साथ घरों में भी यह त्योहार मनाया गया। मंदिर परिसरों को रंग-बिरंगी लाइटों, गुब्बारों और फूलों से सजाया गया था। शाम होते ही ग्रामीण मंदिरों में पहुंचने लगे थे। इस मौके पर धार्मिक पाठ और भजन-कीर्तन हुए। बच्चों ने श्रीकृष्ण और राधा की सुंदर झांकियां भी प्रस्तुत कीं। रात 12 बजे जैसे ही भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ, पूरा इलाका ‘जय कन्हैया लाल की, हाथी घोड़ा पालकी’ के जयकारों से गूंज उठा। इसके बाद भगवान की आरती की गई और पंजीरी, माखन-मिश्री तथा फल का प्रसाद बांटा गया। इस दौरान महेश, आशीष, संदीप समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
Home उत्तर प्रदेश मिर्जापुर तिलक क्षेत्र में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई गई:मंदिरों और घरों में श्रद्धा-उल्लास...































