Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home देश मुंबई लोकल के मोटरमैन केबिन में घुसने की कोशिश करती युवती का...

मुंबई लोकल के मोटरमैन केबिन में घुसने की कोशिश करती युवती का वीडियो वायरल, रेलवे ने दिए जांच के आदेश

0
0

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुंबई के एक रेलवे स्टेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की मोटरमैन के प्रतिबंधित केबिन में घुसने की कोशिश कर रही है।

वीडियो में युवती स्कर्ट और हाई हील्स में दिख रही है। वह दोनों हाथों से केबिन का दरवाजा पकड़कर खोलने की कोशिश कर रही है और असामान्य हरकतें भी कर रही है।

सोशल मीडिया यूजर्स का दावा है कि यह घटना गोरेगांव रेलवे स्टेशन की है और युवती शराब के नशे में थी। हालांकि, वीडियो से उसकी पहचान या हालत की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी।

कई यूजर्स ने उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। एक यूजर ने लिखा कि यात्रियों का समय बर्बाद करने के लिए उस पर जुर्माना लगाया जाना चाहिए।

16 नवंबर को इंस्टाग्राम पर शिकायत मिलने के बाद रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने जांच शुरू की। आरपीएफ अधिकारियों ने गोरेगांव स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज की जांच की और रेलवे कर्मचारियों से पूछताछ की।

आरपीएफ की एक्शन टेकन रिपोर्ट के अनुसार, प्लेटफॉर्म 1 और 2 के उत्तरी व दक्षिणी हिस्से के सीसीटीवी फुटेज में ऐसी कोई घटना नहीं मिली। कर्मचारियों से पूछताछ के बाद भी घटना की जगह या परिस्थितियों की पुष्टि नहीं हो सकी।