श्रावस्ती के जमुनहा ब्लॉक की ग्राम पंचायत पटना के मजरा नई बस्ती में एक महिला अचानक बेहोश हो गई। परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मल्हीपुर ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा रेफर किया गया। नई बस्ती निवासी सकीना की अचानक तबीयत बिगड़ी और वह बेहोश हो गईं। सीएचसी मल्हीपुर में डॉ. सिद्धेश वर्मा ने उनकी जांच कर प्राथमिक उपचार किया। महिला की स्थिति देखते हुए डॉक्टर ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए भिनगा रेफर किया। इसके बाद परिजन उन्हें लेकर भिनगा रवाना हो गए। बेहोशी के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
BREAKING
NEWS












