गोटवा बाजार में खाटू श्याम बाबा का जन्मोत्सव मनाया गया। भक्तों ने बाबा की ज्योत जलाकर पूजा-अर्चना की और परिवार व समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में माथा टेका। भजन और जयकारों के बीच जन्मोत्सव मनाया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। भक्तों ने प्रसाद बांटा और श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजकों ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में प्रेम, भाईचारे और धार्मिक एकता की भावना मजबूत होती है। देर रात तक भंडारा चला, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भोजन किया। कार्यक्रम में विंध्याचल जायसवाल, मथुरा लाल जायसवाल, शुभम जायसवाल, रामू गुप्ता, राजू जायसवाल, पिंटू जायसवाल, सत्यम कसौधन, धर्मेंद्र जायसवाल और राजाराम जायसवाल सहित कई भक्त मौजूद रहे।
BREAKING
NEWS












