कोठीभार थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने और परिवार को धमकी देने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर हुई है। इस मामले में कटहरी कला निवासी सूरज चौधरी, उसके पिता महेश चौधरी और मां को आरोपी बनाया गया है। भारत खण्ड पकड़ी निवासी मतीबुननिशा ने आरोप लगाया है कि सूरज उनकी किशोरी को परेशान करता था। मतीबुननिशा के मुताबिक, 23 सितंबर को दोपहर करीब दो बजे परिवार के सदस्य खेत में थे। इसी दौरान सूरज किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। महिला का आरोप है कि किशोरी अपने साथ सोने के गहने और 20 हजार रुपये भी ले गई है। आरोप है कि सूरज ने पंचायत में किशोरी को बेचने या उसकी हत्या कर शव गायब करने की धमकी भी दी थी। जब मतीबुननिशा सूरज के घर गईं, तो उसके माता-पिता ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस और एसपी से शिकायत के बाद कार्रवाई न होने पर मतीबुननिशा ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश पर कोठीभार पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष अखिलेश वर्मा ने इसकी जानकारी दी।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› लालगंज थाने में डीजे संचालकों के साथ बैठक:नवरात्रि और दशहरा पर्व पर शांतिपूर्ण माहौल के लिए नियमों का पालन करने को कहा › नवाबगंज में ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक की टक्कर:युवक की मौके पर मौत, एक घायल; पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली कब्जे में ली › Shardiya Navratri 2026 | Paniara Devotees Walk To Lehda Durga Dham › कानपुर:गोल्ड ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर से 40.32 लाख की ठगी – ₹40.32 Lakh Swindled Under The Guise Of Gold Trading Profits; Trust Won By Initially Paying A ₹5,000 Return“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026























