Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए 8 लोगों का चालान:सिंदुरिया पुलिस ने...

शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए 8 लोगों का चालान:सिंदुरिया पुलिस ने तीन पुरुषों और पांच महिलाओं पर की कार्रवाई; सभी को कोर्ट भेजा

शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए 8 लोगों का चालान:सिंदुरिया पुलिस ने तीन पुरुषों और पांच महिलाओं पर की कार्रवाई; सभी को कोर्ट भेजा

महराजगंज में सिंदुरिया पुलिस ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए शनिवार, 10 अक्टूबर को आठ लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की। पुलिस ने तीन पुरुषों और पांच महिलाओं का भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 170, 126 और 135 के तहत चालान कर उन्हें कोर्ट भेज दिया। अलग-अलग गांवों के लोग शामिल पुलिस के मुताबिक, कार्रवाई में मोहनापुर के दीनानाथ गुप्ता, नरायनपुर के अजय गुप्ता और पतरेंगवा के सुनील अग्रहरी व उनकी पत्नी रीती शामिल हैं। इसके अलावा जगदौर की माधुरी देवी, शीला देवी, अमरावती और रंजना के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय स्थिति को रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है। ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat