बहराइच में धान काट रही एक महिला को जहरीले सांप ने डस लिया। परिजन पहले झाड़-फूंक कराते रहे, जिससे कीमती समय बर्बाद हुआ। बाद में अस्पताल ले जाने पर इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। यह घटना खैरीघाट थाना क्षेत्र के सम्मनपुरवा गांव की है। 45 साल की रेखा देवी पत्नी पहलाद खेत में धान काट रही थीं, तभी सांप ने उन्हें काटा। हालत बिगड़ने पर उन्हें शिवपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां शनिवार तड़के करीब दो बजे उनकी मौत हो गई। परिवार में मातम छा गया है। सूचना पर पहुंची खैरीघाट पुलिस ने उपनिरीक्षक मुकुट नाथ चौधरी के नेतृत्व में मामले की जांच शुरू कर दी है।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› बसपा प्रत्याशी ने बूथ पर चलाया सदस्यता अभियान:रुधौली विधानसभा में कार्यकर्ताओं से पार्टी मजबूत करने की अपील › माइनर नहर में डूबने से वृद्ध की मौत:मवेशी चराने गए नान्हू का पैर फिसला, परिवार में मातम; पुलिस मौके पर पहुंची › सिसवा में महाराजा अग्रसेन जयंती पर सामाजिक एकता का संदेश:‘एक ईंट, एक रुपया’ के सिद्धांत से समाज को जोड़ने वाले महाराजा अग्रसेन को किया नमन › चंदपा:लापता युवक का शव घर में ही फंदे पर लटका मिला, तेज दुर्गंध आने पर लगा पता, मायके में रह रही पत्नी – Missing Youth Body Found Hanging“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026























