सिसवा नगरपालिका स्थित श्रीश्याम मंदिर में शनिवार की रात मारवाड़ी सेवा समिति के तत्वावधान में महाराजा अग्रसेन की 5150वीं जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने महाराजा अग्रसेन के चित्र पर पुष्पार्चन और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। समारोह में उनके जीवन, सामाजिक समरसता और जनकल्याणकारी विचारों को याद करते हुए उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया गया। मुख्य अतिथि एडीएम न्यायिक नवनीत गोयल ने महाराजा अग्रसेन के प्रसिद्ध ‘एक ईंट, एक रुपया’ सिद्धांत का उल्लेख करते हुए कहा कि यह व्यवस्था समाज में सहयोग, समानता और परस्पर सहायता की भावना को मजबूत करने का संदेश देती है। महाराजा अग्रसेन ने अपने शासन में ऐसी सामाजिक व्यवस्था स्थापित की, जिसमें जरूरतमंदों की सहायता और समाज के प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी को महत्व दिया गया। विशिष्ट अतिथियों ने महाराजा अग्रसेन के जीवन से जुड़ी रोचक घटनाओं का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि महाराजा अग्रसेन ने अपनी पत्नी माधवी के साथ भारत भ्रमण किया था। मान्यता के अनुसार, जिस स्थान पर शेर और भेड़िए के बच्चे एक साथ खेलते दिखाई दिए, उसे उन्होंने अपनी राजधानी अग्रोहा की स्थापना के लिए चुना। यह प्रसंग साहस, सद्भाव और समरसता का प्रतीक माना जाता है। वक्ताओं ने कहा कि महाराजा अग्रसेन ने अपने राज्य में कृषि, व्यापार, उद्योग और गौपालन को बढ़ावा देने के साथ नैतिक मूल्यों की स्थापना पर भी विशेष ध्यान दिया। उनके विचार आज भी सामाजिक सहयोग, आर्थिक स्वावलंबन और सामूहिक विकास की प्रेरणा देते हैं। समारोह की अध्यक्षता उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार रूंगटा ने की। विशिष्ट अतिथि सिसवा नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल, एसबीआई सिसवा बाजार के शाखा प्रबंधक निष्कर्ष कौशल और डॉ. पवन रूंगटा रहे। कार्यक्रम का संचालन दिनेश अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर मारवाड़ी सेवा समिति के अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल, सचिव राधेश्याम सिहानिया, संत कुमार जालान, लक्ष्मण तुलस्यान, हरिराम भालोटिया, रजनीश केडिया, मोहनलाल अग्रवाल, प्रह्लाद अग्रवाल, राजेश सरावगी, सुरेश रूंगटा, नरेंद्र भालोटिया, मुकेश बंका, जयप्रकाश भालोटिया, राजेश सरावगी, महेंद्र अग्रवाल, रमेश सरावगी, विजय अग्रवाल, निरंजन अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, धीरज सिंहानिया, नितिन अग्रवाल, आशुतोष भालोटिया, मनीष भालोटिया, अंकुर अग्रवाल, अंकित लाठ सहित अग्रवाल समाज के अनेक लोग मौजूद रहे।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› कानपुर:स्वरूप नगर में नशे में धुत कार चालक ने कई गाड़ियों में मारी टक्कर, बाल-बाल बचे लोग – Intoxicated Driver Rams Multiple Vehicles In Swaroop Nagar; People Have A Narrow Escape › Shravasti News:एफआईआर के आश्वासन पर किया शव का अंतिम संस्कार – Last Rites Of The Body Performed Following Assurance Of An Fir › कुत्ते के काटने से युवक की मौत:एक माह पहले काटा था, इलाज के लिए लखनऊ ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम › महराजगंज में रोडवेज बसों की जांच:सुरक्षा मानकों को परखा, फर्स्ट एड बॉक्स और अग्निशमन सिलेंडर चेक किए“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026





















