Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश दुर्गा पूजा के लिए पंडालों तक पहुंचाई जा रहीं प्रतिमा:लालगंज में भक्तों...

दुर्गा पूजा के लिए पंडालों तक पहुंचाई जा रहीं प्रतिमा:लालगंज में भक्तों में दिख रहा उत्साह

दुर्गा पूजा के लिए पंडालों तक पहुंचाई जा रहीं प्रतिमा:लालगंज में भक्तों में दिख रहा उत्साह

लालगंज थाना क्षेत्र में दुर्गा पूजा को लेकर भक्तों में काफी उत्साह है। जगह-जगह लगने वाले पंडालों तक मां दुर्गा की प्रतिमाएं पहुंचाई जा रही हैं। दूर-दराज से भक्त ट्रैक्टर-ट्रॉली पर प्रतिमाएं लेकर डीजे और संगीत के साथ पंडालों की ओर जा रहे हैं। प्रतिमाओं को सजाकर और चेहरे पर पर्दा लगाकर ले जाया जा रहा है। इस दौरान सड़क किनारे प्रतिमाओं को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट रही है। बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों में खास उत्साह दिख रहा है। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल है। श्रद्धालु अपनी परंपरा के मुताबिक पूजा स्थलों पर प्रतिमाएं स्थापित करने की तैयारी में हैं। डीजे की धुन पर प्रतिमाओं को पंडालों तक पहुंचाया जा रहा है।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat