महराजगंज जिले के बहदुरी बाजार में शनिवार को एक स्कूल बस सड़क किनारे खेत में उतर गई। बस में सवार सभी बच्चे सुरक्षित रहे और किसी को चोट नहीं आई। वीसी पब्लिक स्कूल शाहाबाद (बृजमनगंज) की बस बच्चों को लेकर जा रही थी। बहदुरी बाजार में सड़क संकरी होने के कारण चालक बस को पीछे कर रहा था। इसी दौरान बस का संतुलन बिगड़ा और वह सड़क से करीब तीन फीट नीचे खेत में उतर गई। बस के खेत में उतरने के बाद चालक ने सभी बच्चों को सुरक्षित नीचे उतारा। किसी बच्चे को चोट नहीं आई। स्थानीय लोगों की मदद से ट्रैक्टर बुलाया गया। काफी कोशिश के बाद ट्रैक्टर की मदद से बस को खेत से बाहर निकाला गया। घटना के बाद अभिभावकों ने राहत की सांस ली। स्थानीय लोगों ने बताया कि बहदुरी बाजार में सड़क कम चौड़ी होने से बड़े वाहनों को आने-जाने और मोड़ने में परेशानी होती है। उन्होंने सड़क पर सावधानी बरतने और उचित व्यवस्था करने की जरूरत बताई।
महराजगंज में स्कूल बस खेत में उतरी:संकरी सड़क पर पीछे करते समय बिगड़ा संतुलन; बस में सवार सभी बच्चे सुरक्षित
BREAKING
NEWS












