Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश दुर्गा पूजा की तैयारी पूरी, रविवार को स्थापित होगी माता:नवाबगंज में 85...

दुर्गा पूजा की तैयारी पूरी, रविवार को स्थापित होगी माता:नवाबगंज में 85 पंडाल सजे, पिंटू गुप्ता की अध्यक्षता में अंतिम रूप दिया गया

दुर्गा पूजा की तैयारी पूरी, रविवार को स्थापित होगी माता:नवाबगंज में 85 पंडाल सजे, पिंटू गुप्ता की अध्यक्षता में अंतिम रूप दिया गया

रामनगर सेमरा नानपारा में दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियां पूरी हो गई हैं। रविवार को पूजा पंडालों में माता दुर्गा की मूर्ति स्थापित की जाएगी। इस बार शारदीय नवरात्र 11 अक्टूबर रविवार से शुरू हो रही है। नवरात्र मनाने के लिए पूजा पंडालों को भव्य रूप से सजाया गया है। नवरात्र के पहले दिन इन पंडालों में आदिशक्ति को विराजमान किया जाएगा। शारदीय नवरात्र को लेकर लोगों में काफी उत्साह दिख रहा है। नवाबगंज थाना क्षेत्र में कुल 85 स्थानों पर दुर्गा पंडाल सजाए गए हैं। इनमें कस्बा हनुमान मंदिर, शिव शंकर धर्मशाला, अवधूत गांव, अंटहवा, नंदा गांव, बलवा भारी डगर और धन्नी गांव शामिल हैं। नवाबगंज दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष पिंटू गुप्ता की अध्यक्षता में तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है। श्रद्धालु बाजारों में माता की चुनरी, शृंगार और अन्य पूजा सामग्री खरीद रहे हैं।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat