बहराइच के सुजौली थाना क्षेत्र में एक माइनर नहर में डूबने से 60 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान ग्राम पंचायत चफरिया के मोहकम पुरवा निवासी नान्हू पुत्र पराग के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, नान्हू अपने मवेशियों को चराने गए थे। इसी दौरान शौच के लिए नहर किनारे गए, जहां पैर फिसलने से वे पानी में गिर गए और डूब गए। काफी देर तक घर न लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान उनका शव नहर में मिला। इसके बाद परिवार में मातम छा गया। नान्हू की पत्नी नंदनी का रो-रोकर बुरा हाल है। उनके दो बेटे रामनरेश और मुनीराम रोजी-रोटी के लिए घर से बाहर रहते हैं। परिजनों ने घटना की सूचना ग्राम प्रधान अजीज को दी। प्रधान ने सुजौली पुलिस को खबर दी। उप निरीक्षक कुश कुमार, निरीक्षक सुमित कुमार और कांस्टेबल फिरोज समेत पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› प्रयागराज :एसआरएन अस्पताल में सफलतापूर्वक की गई स्पाइन सर्जरी, सर्जरी के अगले दिन ही चलने लगा मरीज – Successful Spine Surgery Performed At Srn Hospital; Patient Began Walking The Very Next Day. › Basti News:शिक्षकों को रोबोटिक्स से थ्रीडी मॉडल तक का दिया प्रशिक्षण – Teachers Were Trained In Everything From Robotics To 3d Modeling › Bahraich News:कुत्ते से टकराकर पलटी बाइक, युवक की मौत, भाई घायल – Bike Overturns After Colliding With A Dog; Youth Dies, Brother Injured › यूपी:नवरात्र से पहले 20,924 किलो मिटावटी खाद्य पदार्थ जब्त, घी, साबूदाना से लेकर मसालों तक में मिलावट – Up: 20,924 Kg Of Adulterated Food Items Seized Ahead Of Navratri.“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026





















