
बहराइच के नानपारा तहसील की ग्राम पंचायत माघी के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। यह कार्यक्रम भारत के पहले उपराष्ट्रपति और महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर आयोजित किया गया। इसमें स्कूल के टीचरों, आंगनवाड़ी केंद्र की कार्यकर्ताओं और बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर और फूल चढ़ाकर हुई। इस दौरान टीचरों ने उनके जीवन, शिक्षा के क्षेत्र में योगदान और आदर्शों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बच्चों को शिक्षा के महत्व के बारे में भी जानकारी दी। शिक्षक दिवस के मौके पर बच्चों ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रम, कविताएं और भाषण पेश किए। उन्होंने अपने टीचरों के प्रति सम्मान जताया। बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने भी बच्चों का हौसला बढ़ाया और कार्यक्रम को सफल बनाने में मदद की। टीचरों ने कहा कि डॉ. राधाकृष्णन का जीवन विद्यार्थियों और टीचरों के लिए प्रेरणा देता है। उन्होंने बच्चों को मेहनत, अनुशासन और लगातार पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। इस कार्यक्रम में स्कूल के प्रधानाध्यापक राजकुमार, सहायक अध्यापक सुशील कुमार यादव, शिक्षामित्र अवधेश कुमार विश्वकर्मा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता गायत्री देवी और कल्पना विश्वकर्मा मौजूद रहे। कार्यक्रम के आखिर में सभी ने शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया।
Home उत्तर प्रदेश माघी प्राथमिक विद्यालय में डॉ. राधाकृष्णन जयंती पर शिक्षक दिवस:शिक्षकों ने उनके...
































