Home उत्तर प्रदेश नानपारा कोतवाली में मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव:कुमार शानू के भजनों पर झूमे श्रद्धालु,...

नानपारा कोतवाली में मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव:कुमार शानू के भजनों पर झूमे श्रद्धालु, प्रभारी निरीक्षक गुरुसेन सिंह ने किया नेतृत्व

0
0


नानपारा कोतवाली परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव धूमधाम और भक्तिभाव के साथ देर रात तक मनाया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और भजन-कीर्तन का आनंद लिया। प्रभारी निरीक्षक गुरुसेन सिंह के नेतृत्व में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें भजन गायक कुमार शानू ने अपनी प्रस्तुति दी। उनके भजनों पर मौजूद भक्तजन मंत्रमुग्ध होकर झूमते रहे, जिससे पूरे परिसर में भक्तिमय माहौल बन गया। कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में कस्बा प्रभारी कामेश्वर राय और उपनिरीक्षक रिजवान समेत अन्य पुलिसकर्मियों की भूमिका की सराहना की गई। इस मौके पर पूर्व सांसद अक्षयबर लाल गौड़ सहित कई गणमान्य लोग भी मौजूद थे। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के लिए नानपारा कोतवाली को बहुत सुंदर तरीके से सजाया गया था, जिसकी लोगों ने काफी तारीफ की। देर रात तक चले इस कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने पूरे भक्तिभाव और उत्साह के साथ भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here